खूंटपानी के ठाकुरागुटू मे 80 लाख की लागत से बनेगा पीसीसी पथ, विधायक ने किया शिलान्यास, क्षेत्र के विकास के लिए सचेत हैं, जनता से किये गये वादे होगे पूरे-गागराई
Kutpani खूंटपानी प्रखंड के अंतर्गत ठाकुरागुटू गांव में डीएमएफटी मद से करीब 80 लाख के लागत से सिकंदर घाट से मालती बोदरा के घर तक 700 फीट पीसीसी पथ निर्माण होगा। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शिलापट्ट अनावरण कर पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खूंटपानी के ठाकुरागुटू गांव के लोगों की समस्याओं को देखते हुए उक्त पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। गांव में पीसीसी पथ बनने से खासकर बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी। आवागमन की सुविधा सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सचेत हैं। जनता से किये गये वादे को पूरा किया जायेगा। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास में सुझाव देने की अपील की। राज्य सरकार हर क्षेत्र के विकास का कार्य कर रही है। पीसीसी सड़क शिलान्यास के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित है।
July 23, 2026 1: 36 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
