खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में शोक सभा संपन्न
Kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में दो मिनट का मौन रखकर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सायं कालीन प्रार्थना सभा में मध्य विद्यालय जोरडीहा के दिवंगत प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार को श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि दो दिनों पूर्व अज्ञात बाइकर्स के धक्के से श्री कुमार खरसावां स्थित अपने घर के निकट ही गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। उन्हें तत्काल ब्रह्मानंद अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया जहां आज प्रातः 11 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। लगभग 45 वर्षीय अमरेश जी बेहद मृदुभाषी व मिलनसार शिक्षक थे। वे अपने पीछे एक पुत्र और पुत्री छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
July 23, 2026 11: 29 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
