जिले के खरसावां, कुचाई, दलभंगा क्षेत्रों में पुलिस ने
19 एकड़ अवैध अफीम की खेती को किया विनष्ट, अब तक 498 एकड़
अफीम की खेती का विनष्टीकरण और 12 अभियुक्त हो चुके गिरफ्तार,
saraikella-kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लृगायत के नेतृत्व में शनिवार को जिले के खरसावां, कुचाई, दलभंगा व ईचागंढ थाना क्षेत्र में करीब 19 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया एवं अवैध अफीम की खेती में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
विनष्टीकरण के इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां के द्वारा स्वयं जाकर खरसावां थाना, कुचाई थाना एवं दलभंगा ओ0पी0 क्षेत्र में हो रहे विनष्टीकरण अभियान का निरीक्षण किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक के द्वारा ड्रोन कैमरा के माध्यम से क्षेत्र में हो रहे अवैध अफीम की खेती का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा के नेतृत्व में ग्राम जोडासारजोम में करीब 03 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्टीकरण किया गया एवं खेती करने में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी ईचागढ़ के नेतृत्व में ग्राम सालुकडीह में करीब 01 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया। दलभंगा ओ0पी0 क्षेत्र अंतर्गत दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा के नेतृत्व में ग्राम सियाडी टोला नावाडीह में करीब 10 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्टीकरण किया गया एवं खेती करने में शामिल दो अभियुक्तों के गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर, दलभंगा ओ0पी0 थानांतर्गत ग्राम बांधडीह मे ग्रामीणो के द्वारा लगभग 5 एकड़ में अवैध अफीम को विनिष्ट किया गया है। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत इस फसलीय वर्ष 2024-2025 में अब तक सभी थाना क्षेत्र में मिलाकर लगभग 498 एकड़ भूमि पर लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्टीकरण किया गया है तथा अवैध अफीम की खेती में संलिप्त कुल 12 व्यक्तियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है।