कुचाई कस्तूरबॉ में 54 छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया पर
बैठक, आवेदन जमा करने का अंतिम तिथि 15 फरवरी, ड्रॉपआउट, अनाथ,
मातृ-पितृ विहीन बेसहारा बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता-बीडीओ,
kuchai कुचाई कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय में कक्षा छः, कक्षा आठ एवं कक्षा नौ में छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया को लेकर एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के नामाकंन के कक्षा-6 के कुल 50 बालिकाओं का नामांकन होगा। जिसमे अनुसूचित जनजाति के 30, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के-8, बीपीएल के 12, बालिकाओ का नामाकंन होगा। जबकि कक्षा-8 के लिए अनुसूचित जनजाति और बीपीएल के लिए एक-एक बालिका एवं कक्षा-9 के लिए अनुसूचित जनजाति के दो बालिका सहित 54 बालिकाओं का नामाकंन होगा। कुचाई कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय में कक्षा छः, कक्षा आठ एवं कक्षा नौ में छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। नामाकंन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय संचालित करने का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदायों और शैक्षिक रूप से पिछड़े गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों से संबंधित लड़कियों को प्राथमिक स्तर पर आवासीय स्कूलों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है। नामांकन में वैसे छात्राओं को प्राथमिकता दिया जा रहा है। जो ड्रॉपआउट हैं। इसके अलावे अनाथ बच्चियों, अथवा मातृ-पितृ विहीन बेसहारा सहित आदिम जनजाति परिवार के बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता दिया जा रहा है। इस दौरान कुचाई कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय में नामाकंन को लेकर प्रचार प्रसार पर बंल दिया गया। इस बैठक में प्रमुख गुडडी देवी, बीडीओ साधु चरण देवगम, बीईईओ संजय कुमार, जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, बीपीओ नाथो महतो, मुखिया करम सिंह मुंडा, वार्डन किरण करूणा टोपनो, निल हांसदा, चंचला बाकिरा आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 5: 31 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
