कुचाई में प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक,
विकास योजनाओं का बारी-बारी से की गई समीक्षा, अपूर्ण
योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश,
kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में प्रखंड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बिजली विभाग, कुर्षि विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न्ा विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में साथ ही पंचायत समिति अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं वित्तिय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 की समीक्षा की गई। अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूर्ण हो चुकी योजनाओं का रॉयल्टी की राशि, लेबर सेस नियमानुसार जमा करने का निर्देश दिया गया। वित्तिय वर्ष 2025-26 हेतू योजना चयन की जानकारी ली गई। बताया गया कि 15 वीं विŸा आयोग के द्वारा सबकी योजना सबका बिकास अभियान के अंतर्गत वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायतों के विभिन्न ग्रामों में ग्रामसभा के आयोजन की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन परिवारों को आवास नही मिला है। उनका सर्व का कार्य प्रगति पर है। इसके अनावे मनरेगा के अंतर्गत बागवानी, बिरसा सिंचाई कूप, दीदी बाड़ी योजना, सोख पीट, नाडेप व पोटो हो खेल मैदान निर्माण कार्य की जानकारी दी। अंचल के द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मौत होने पर एक लाख की सरकारी सहायता, साप काटने, पानी में डुबने आदि से मौतू होने पर चार लाख की सरकारी सहायता देने, शिक्षा पर बताया गया कि कुचाई के ड्रॉप आउट बच्चों का नामाकंन कराने, वन विभाग के द्वारा बताया गया कि वन जीव के द्वारा किसी की मौत होने पर चार लाख की सरकारी साहयता देने, इसके अलावे कृर्षि विभाग, सहकारिता, आपूर्ति, चिकित्सा, बैक, बाल बिकास परियोजना, पशुपालन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, बीडीओ साधुचरण देवगम, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, कोडिनेटर पंकज कुमार, आवास कोडिनेटर मीना बाकिरा सहित सभी पंसस, विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
April 17, 2025 8: 06 am
Breaking
- कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल क्षेत्र मेरामजंगा में बहू ने सास को मार डाला, खाने पीने के दौरान सास बहू की शुरू हुई आपसी झगड़े के बाद किया हमला, जांच में जुटी पुलिस,
- खरसावां में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत चोंरी-गुम हुए 11 मोबाईल फोन उनके मालिकों को वापस लौटाए न्याय सबके लिए, समानता हर दिल में, या फिर यह भी एक विकल्प हो सकता है, न्याय का हक, सबका अधिकार-तौसीफ मेराज,
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष बनाने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने दी बधाई,
- खरसावां में मां आर्कषिणी खेल विकास समिति सिमला के सदस्य स्वं सुशील हेंब्रम के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा,
- आदिवासी हो समाज युवा महासभा का सरायकेला प्रखंड कमिटि का पुर्नगठन, धानेश्वर गगाराई बने प्रखंड अध्यक्ष,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह मे अंबेडकर जयंती पर क्विज़, निबंध, भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता, विजेता, उप विजेता के प्रतिभाओं को किया सम्मानित
- खरसावां के जोजोकुड़मा में चैतपर्व पर हुई सांस्कृतिक छऊ नृत्य, कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुती, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर है-गागराई
- खरसावां के चिलकू में चैतपर्व पर हुई सांस्कृतिक छऊ नृत्य, कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुती, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध खरसावां का छऊ नृत्य संस्कृतियों का संगम है-मुखिया