सरायकेला प्रेस भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी सलामी
saraikella गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां संपूर्ण जिला गणतंत्रमय बना रहा। जहां हर एक व्यक्ति देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा। इसे लेकर सरायकेला स्थित प्रेस भवन में समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के पत्रकारों की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार संतोष सोना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के एसएमपीओ नंदन उपाध्याय उपस्थित हुए। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाते हुए उपस्थित बच्चों के बीच चॉकलेट एवं मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर सभी ने राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम का संचालन दि प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद रमजान अंसारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमोद सिंह, अजय महतो, सुमन मोदक, विजय साव, सुमित सिंह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
June 8, 2026 12: 47 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
