राजनगर के सिजुलता में मनी गौड़ सेवा संघ का 34 वां संकल्प दिवस,
गौड़ समाज झारखंड का भूमिपुत्र,दिलाया जाएगा हक व अधिकार-चंपाई सोरेन
Rajnagar जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सिजुलता में गुरुवार को गौड़ सेवा संघ का 34 वां संकल्प दिवस धूमधाम से मनाई गई। संकल्प दिवस समारोह का शुभारंभ गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने समाज का झंडोत्तोलन व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं संस्थापक स्व देवीलाल प्रधान व चैतन्य महाकुड़ के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा कि गौड़ समाज झारखंड का भूमिपुत्र है। गौड़ समाज को राज्य में उनका हक व अधिकार दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य निर्माण में गौड़ समाज के पूर्वजों व आंदोलनकारियों का सतत योगदान है जिसे भुलाया नही जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन ने गौड़ समाज के लोगों को अपनी भाषा, संस्कृति व परम्परा को लेकर सजग रहने की बात कही। भाषा,संस्कृति व परम्परा ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा हमें एकजुट होकर समाज का सर्वांगीण करना है। लोगों को नशा और जूआ से दूर रहने की बात कही। उन्होंने महिलाओ को समाज की सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाने की अपील की। कहा झारखंड खनिज पदार्थ से भरा पड़ा है पर हम इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। उन्होंने लोगो से बहारियों लोगों का प्रवेश पर रोक लगाने का अपील की। उन्होंने गौड़ भवन निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू करवाने की बात कही। उन्होंने गौड़ समाज के विकास व समाज मे व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित गौड़ सेवा संघ स्टेयरिंग कमेटी के चेयरमेन मारकंडो महाकुड़ ने गौड़ सेवा संघ के स्थापना काल से वर्तमान सफर तक की विस्तृत जानकारी दी। गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने कहा गौड़ सेवा संघ का एकमात्र उद्देश्य समाज का सर्वांगीण करना है। जिसको लेकर गौड़ सेवा संघ बहुत जल्द गौड़ विकास रथ कार्यक्रम का शुरुआत करेगी। यह रथ गौड़ बहुल में जाकर लोगों को शिक्षा समेत अन्य विषयों पर जागरूक करने का काम करेगी। गौड़ सेवा संघ के महासचिव पितोवास प्रधान ने समाज के युवाओ को लक्ष्य पर फोकस करते हुए समाज से जुड़कर समाज हित में काम करने की बात कही। उन्होंने समाज के विकास में भागीदार बनने की बात कही। संकल्प दिवस में पूरे कोल्हान व आसपास के हजारों महिला पुरुष शामिल हुए और गौड़ समाज के कल्याण एवं विकास को लेकर सामाजिक परिचर्चा में भाग लिए। कार्यक्रम के दोइरण गौड़ समाज में उत्कृष्ट रुप से सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा समाज का एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। मौके पर गौड़ सेवा संघ के कोषाध्यक्ष चीनीवास प्रधान, भास्कर महाकुड़,मायाधर बेहरा,शिरिश बेहरा,अशोक प्रधान,नेबु प्रधान,जगत किशोर प्रधान,हरेकृष्ण प्रधान,मुरलीधर प्रधान,नागेश्वर प्रधान,पंकज प्रधान,कलाकार गौड़,काशीनाथ प्रधान,कृष्णा प्रधान,अश्वनी प्रधान,हेमसागर प्रधान,यशवंत प्रधान,सत्यवान महाकुड़,अभिमन्यु गोप,गौरी शंकर प्रधान,रंजीत प्रधान व कमलदेव महाकुड़ समेत हजारों महिला व पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन नेबु प्रधान ने किया।
April 24, 2026 2: 09 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
