कुचाई के तिलोपदा में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,
लिटिल स्टार को पराजित कर बाबा एफसी कुलुगुटू बना चैम्पियन,
फुटबॉल खेल विश्व के लोकप्रिय खेल है-सोनाराम
kuchai कुचाई के तिलोपदा फुटबॉल मैदान में टीएफसी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में लिटिल स्टार चुरगुई को 1-0 से पराजित कर बाबा एफसी कुलुगुटू चैम्पियन बना। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक मारकर किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप नगद व खस्सी देकर सम्मानित किया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 32 टिमो ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे बाबा एफसी कुलुगुटू को खस्सी व 2500 रूपया, उप विजेता लिटिल स्टार चुरगुई टीम को खस्सी व 1500 रूपया, तृतीय स्थान पर रहे रामजाने एफसी सरायकेला तथा चौथा स्थान पर रहे गोप ब्रदर्श की टीम को एक-एक भेडा एवं पांच-पांच सौ रूपये देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सिरिज, बेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर को भी सम्मानित किया गया। मौके पर श्री बोदरा ने फुटबॉल खेल विश्व के लोकप्रिय खेल है। खेल के माध्यम से शरीर और मानसिक संतुलन स्वस्थ रहती है। खेल के दौरान कैरियर पर भी फोकस करें। ताकि भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनकर फुटबॉल के क्षेत्र में अपना देश का नाम भी रोशन करें। नशा जैसे बुराई आदतों को जड़ से खत्म करें। नशा इंसान को बर्बाद कर देती है। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विशकंठ प्रधान, बुधराम बानरा आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 26 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
