कुचाई के बारूहातु में फुटबॉल प्रतियोगिता और
पुष्प चन्द्र शांति टूसु मेला-2025 संर्पन्न्, मांगुराम एफसी
को पराजित कर जयदेव एफसी बना चैम्पियन,
kuchai कुचाई के बारूहातु फुटबॉल मैदान में स्वं महीपति सिंह मुंडा के पुण्य तिथि के अवसर पर बारूहातु फुटबॉल एकादमी के द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं पुष्प चन्द्र शांति टुसू मेला-2025 संर्पन्न् हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में मांगुराम एफसी को 2-1 से पराजित जयदेव एफसी की टीम चैम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। वही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे जयदेव एफसी टीम को 60 हजार, उप विजेता मांगुराम एफसी को 50 हजार, तृतीय स्थान पर परे आर आर सींगातुर एफसी को 40 हजार तथा चौथा स्थान पर खुशी एफसी को 30 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया था। इसके अलावे वेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर को भी सम्मानित किया गया। जबकि चौडाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोलाडीह टीम को 5 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उपर बारूहातु को 3 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पेशाकुली, चौथा स्थान प्राप्त करने वाले नीचे बारूहातु, पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले जोजोहातु पुरानी टोली एवं छठा स्थान प्राप्त करने वाले राजा टोली को 2500-2500 रूपया देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल से हमें जुड़ना चाहिए। खेल से जुड़े लोग बुरे संगत से दूर रखता है। साथ ही खिलाडियों में अनुशासन, एक-दूसरे को सहयोग करने की भावना जागती है। नेतृत्व क्षमता विकसीत होता है। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, मुखिया मंगल सिंह मुंड़ा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, पुर्व मुखिया मानसिंह मुंड़ा, मुन्ना सोय, धमेन्द्र सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 33 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
