खरसावां के लोसोदिकी में दो दिवसीय खेलकूद
प्रतियोगिता सर्पन्न, साइकिल रेस में माटा चाकी, बैलुन फोड
में मीना बोदरा, हांडी फोड़ में आशा पुर्ती बनी विजेता
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत लोसोदिकी के स्पोर्टस मैदान में नव युवक संघ के द्वारा दो दिनवसीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। इस खेलकुद प्रतियोगिता में खेल में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम एवं दितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभाओं को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं ने खेल कुद में अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों की वाह वाही लूटा। खेल कुद प्रतियोगिता के साइकिल रेस माटा चाकी प्रथम स्थान एवं रामराई बोदरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बैलुन फोड में मीना बोदरा प्रथम, शिवानी सामाड द्वितीय, हांडी फोड़ में आशा पुर्ती विजेता बनी। जबकि बच्चों के दौड में लक्ष्मण सवैया प्रथम व राज तैसुम द्वितीय, बच्चों का मेढक रेस में साजन सामड प्रथम व बामिया लामाई द्वितीय, बोरा रेस में सोयम हेम्ब्रम प्रथम व समीर बेहरा द्वितीय, बच्चियों के दौड में मनीषा बोदरा प्रथम व बादुरी जोंको द्वितीय, चाकलेट रेस में छोटे लाल जामुदा प्रथम व अक्षय नायक द्वितीय, बडी लडकियों के दौड में हीरामनी दिग्गी प्रथम व संतोषी नायक द्वितीय, जलेवी रेस में सचिन महतो प्रथम, जवानों के तीन पैर दौड में अमर सिंह पुर्ती प्रथम व जामुदा गुरूद द्वितीय, रिले रेस में एसएसआर तेलागंजुडी के गुप प्रथम व बीडीसी हातनातोडाग गुप द्वितीय, जवानो का जूता रेस में गांधी मोहन सिंह कुमार प्रथम व बिरसा गागराई द्वितीय, लडकियो की चुका रेस में सोमबारी बोदरा प्रथम व माधुरी जोंको द्वितीय, जवानो की दोड में तुरी काडिंयाग प्रथम व बिमो चंदन द्वितीय, सुई धागा रेस में रानी मुंडारी प्रथम व गुरवारी बोदरा द्वितीय, बूढों की दौड में बुढे शेर बोदरा प्रथम स्थान एवं एकांटे बोदरो द्वितीय एवं गुरूचरण महतो तृतीय तथा सामान्य ज्ञान में अभिषेक मंडल प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, मुखिया राम सोय, मुन्ना सोय,दुवाषी प्रधान, दुबराज महतो, धनसिंह तियु, डेविस महतो, डाक्टरी प्रधान, तरणी प्रधान लक्ष्मीकांत महतो, शिवशंकर महतो, डोमन प्रसाद महतो, प्रदीप प्रधान, समलेश महतो, कृष्णा महतो, सज्जन प्रधान दलगोविंद महतो, यदुनंदन प्रधान आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 33 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
