सरायकेला के सरमाली में 52 वां फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
आशिष स्पोटिंग को पराजित कर आयुष ब्रदर्श अंगसुमन बना चौंपियन,
जिले की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं का अंकुर भंडार-गागराई
saraikella kharsawan सरायकेला प्रखण्ड के सरमाली मैदान में अर्ण पूर्ण क्लब सरमाली के द्वारा आयोजित 52 वां एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे खरसावां विधायक दशरथ गगराई ने फाइनल मैच का शुभआरंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता मे कोल्हान क्षेत्र से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आशिष स्पोटिंग जमशेदपुर को 1-0 से पराजित कर आयुष ब्रदर्श अंगसुमन की टीम चैम्पियन बना। विधायक दशरथ गगराई ने प्रतियोगिता के विजेता टीम आयुष ब्रदर्श टीम को एक लाख 10 हजार, उपविजेता टीम आशिष स्पोटिंग जमशेदपुर को 80 हजार, तृतीय स्थान में रहे सिंहभूम टाईगर एवं चौथा स्थान पर रहे पूजा स्पोटिंग चांडिल की टीम को 40-40 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे बेस्ट प्लेयर, बेस्ट गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाडियों का हौसला बढाते हुए श्री गागराई ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं का अंकुर है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जिले के खिलाड़ी देश ही नहीं पूरी दुनिया का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव की गलियों से निकलकर युवा फुटबॉल में केरियर बना रहे हैं। इसका लाभ क्षेत्र के खिलाड़ियों को अवश्य मिलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी सह युवा नेता विनोद बिहारी कुजूर, समाजसेवी बांसती गागराई, उत्तम कुमार सिंहदेव, परमेश्वर सरदार, प्रफुल महतो, कृष्णा मंडल, अश्वनी मंडल, विनद सरदार, श्रीपति सरदार, विकास महतो, मंगल महतो, निर्मल महतो, शंकर सरदार, लुसरू सिंह सरदार, दिनबंघु सरदार, दिनेश सरदार, प्रकाश मंडल आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 6: 56 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
