खरसावां के माँ आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट ने दस हजार श्रद्धालुओं में बाटे मुडी, चना, पकौडी एवं चाय मां आकर्षिणी देवी सभी को समृद्वि प्रदान करे-अर्जुन मुंडा,
kharsawan खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के पारंपरिक धार्मिक आखान यात्रा पर के तहत पूजा अर्चना करने पहुंचे लगभग दस हजार श्रद्वालुओं में माँ आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क मुडी, चना, पकौडी एवं चाय का वितरण किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय के द्वारा किया गया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि मां आकर्षिणी देवी के भक्तो की सेवा सबसे बडा पुण्य है। भक्तो की सेवा के लिए माँ आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट हमेंशा तैयार रहती है। उन्होने कहा कि मां आकर्षिणी देवी न केवल खरसावां, बल्कि सम्पूर्ण देशवासियों के लिए आस्था का प्रतीक है। श्रद्वालु जिस आस्था व श्रद्वा के साथ मां आकर्षिणी देवी की पूजा करते आ रहे है। वह सराहनीय है। वही श्री बोदरा ने कहा कि आकर्षिणी देवी देशवासियों को सुख और समृद्वि प्रदान करे। हर व्यक्ति और तबका इन मंकर संक्राति त्योहर का पूरा आंनद ले। शांति एवं सद्वाव का माहौल बना रहे यही मां आकर्षिणी देवी से कामना की जाती है। श्रद्वालुओं में मुडी, चना, पकौडी एवं चाय के वितरण में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा, माँ आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट के अध्यक्षा मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रभाकर मंडल , चांद चौहान, कंचन चौहान, हेमंत मंडल, सपन मंडल, केशव प्रधान, गगेंदरनाथ, कंचन चौहान, चाद चौहान, लक्ष्मण गांगुली, शंभु मंडल, भूपेन मंडल, प्रताप पड़ा, सुजीत मंडल, अखलेश महतो, कमल महतो, नभ कुमार मंडल, बिनोद मंडल, आदित्य कुमार मंडल, मुखिया सबिता मुंडारी, उपप्रमुख जोशना मंडल,प्रवीर सिंहदेव, ताराचंद महतो आदि मौजूद थे।
July 24, 2026 12: 19 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
