कुचाई के लेप्सो में ग्रामीणोें की हुई ग्राम सभा,
ग्रामसभा कार्यकरिणी समिति के पुनर्गठन के साथ साथ
ग्राम सभा के अन्दर 8 स्थायी समितियों का गठन,
kuchai कुचाई प्रखंड अन्तर्गत तिलोपदा पंचायत के मौजा लेप्सो गाधी चबुतरा में ग्राम सभा की एक बैठक ग्रामीण मुंडा सह ग्राम सभा अध्यक्ष मजुरा मुंडा के अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन ग्राम सभा सचिव मनोज मुदुईया ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से ग्रामसभा कार्यकरिणी समिति का पुनर्गठन के साथ साथ ग्राम सभा के अन्दर 8 स्थायी समितियों का गठन किया गया। इसके पहले ग्राम सभा को मार्गदर्शन के लिये सामुदायिक वन पालन संस्थान के सोहन लाल कुम्हार तथा भरत सिंह मुंडा उपस्थित थे। मौके पर श्री कुम्हार ने कहा कि केन्द्रीय सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रों के उत्थान तथा विकास और उनके जल-जंगल-जमीन पर पारंपरिक रुड़ी प्रथा के अनुसार स्वसशन व्यवस्थानुसार करने के लिये 1996, 24 दिसंवर सं 40/1996 वनाया गया लेकिन अभी तक धरातल पर उतारा नहीं जा सका है। जिसके गाँव का सही रुप से समय पर विकास का काम हो नहीं पा रहा है। अतः झाड़खण्ड सरकार को अविलंब पेसा 24 दिसंबर 1996, सं 40/1996 को लागु कर देना चाहिए। लेकिन ग्राम सभा में पंचायत सेवक को सचिव का पद मे न रखा जाये। क्योंकि वे सम्बंधित ग्राम सभा सदस्य नहीं है। साथ ही साथ झाड़खंड पंचायती राज्य अधिनियम 2001 के तहत पेसा नियम न बनाकर 5वीं अनुसूची 244 (ख) पर उपबंधितानुसार तैयार करे। इस दौरान सर्वसम्मति से 15 सदस्यों का ग्राम सभा कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। मजुरा मुंडा को पारंपरिक रुप ग्राम सभा का अध्यक्ष तथा मनोज कुमार मुदुईया को सचिव चयन किया गया। बुधन लाल सोय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावे 8 स्थायी समिति के अंतर्गत ग्राम विकास समिति का अध्यक्ष गोमेया सोय एवं राकेश गागराई को सचिव, सर्वजनिक सम्पदा समिति का अध्यक्ष परीक्षित सोय एवं गुरा सोय सचिव, कृर्षि समिति का अध्यक्ष मंगलसिह सोय एवं होली समाड को सचिव, स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष माँगी सोय एवं फूलमुनी सोय को सचिव, ग्राम रक्षा समिति का अध्यक्ष भोलाराम सोय एवं गोमेया उगुरसांडीह को सचिव, आधार भूत संरचना समिति का अध्यक्ष महेश कुमार सोय एवं निर्मल समाड को सचिव, शिक्षा एवं समाजिक न्याय समिति का अध्यक्ष साहेब सोय एवं बुधनलाल को सचिव तथा निगरानी समिति का अध्यक्ष मोहन लाल सोय तथा पागरी सोय को सचिव मनोनीत किया गया।
April 24, 2026 1: 30 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
