कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र दुंदुकोचा एवं
कुलाओढा में पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग 13 एकड़
जमीन में लगे अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट,
kuchai सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार कुचाई के दलभंगा ओपी अंतर्गत सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र दुंदुकोचा एवं कुलाओढा गांव में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लगभग 13 एकड़ जमीन पर हो रहे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा एवं दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा के संयुक्त नेतृत्व में कुचाई के दलभंगा ओपी अंतर्गत सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र दुंदुकोचा एवं कुलाओढा गांव में लगे लगभग 13 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। वही ग्रामीणों से अपील किया गया कि यथाशीघ्र अवैध अफीम की खेती छोड़ पारंपरिक खेती पर ध्यान केंद्रित करें। इसके लिए सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें अन्यथा तैसे जमीन मालिकों पर कार्रवाई किया जाएगा। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत इस फसलीय वर्ष 2024-2025 में अब तक सभी थाना क्षेत्र में मिलाकर लगभग 153.28 एकड़ भूमि पर लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्टीकरण किया गया है।
September 6, 2026 4: 34 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
