खरसावां उच्च विद्यालय में पुलिस ने चलाया जागरूकता
अभियान, पॉक्सो, साइबर व महिला सुरक्षा पर दी जानकारी, यौन
शोषण के लिए पॉक्सो अधिनियम कठोर कानून है-गौरव कुमार
kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार खरसावां के प्लस टू उच्च विद्यालय में पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार तथा आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में स्कूली बच्चों को पॉक्सो अधिनियम,साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, डायल-112 तथा सड़क सुरक्षा के संबंध जानकारी दी गई। मौके पर गौरव कुमार ने कहा कि पॉक्सो यानी प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंस एक्ट, बच्चों के खिलाफ़ होने वाले यौन शोषण को अपराध बनाने वाला एक कठोर कानून है। इस कानून को साल 2012 में लागू किया गया था। यह कानून 18 साल से कम उम्र के सभी बच्चों पर लागू होता है। इस कानून के तहत, बच्चों को शारीरिक, भावनात्मक, या यौन शोषण से बचाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। इस कानून में अपराध की गंभीरता के हिसाब से सज़ा का प्रावधान है। इस कानून के तहत, यौन हमले के मामले में कम से कम 10 साल की जेल हो सकती है। उन्होने कहा कि साइबर सुरक्षा का मतलब है, सिस्टम, नेटवर्क, और प्रोग्राम को डिजिटल हमलों से बचाना. साइबर सुरक्षा के ज़रिए, किसी संगठन और उसके कर्मचारियों और परिसंपत्तियों को साइबर खतरों से बचाया जाता है। साइबर सुरक्षा के ज़रिए, डेटा की गोपनीयता, अखंडता, और उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। जबकि अविनाश कुमार ने कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने और पीड़ित महिलाओं को कानूनी मदद देने के लिए बनाया गया था। इस अधिनियम के तहत, महिलाओं को हिंसा मुक्त घर में रहने का अधिकार है। इस अधिनियम के तहत, पीड़ित महिलाएं 60 दिनों के अंदर सिविल उपचार पा सकती हैं। इसके अलावे महिला सुरक्षा,, डायल-112 तथा सड़क सुरक्षा के संबंध जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य मंजू हेंब्रम सहित शिक्षक व छात्र-छात्राए उपस्थित थे।
April 24, 2026 1: 29 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
