खरसावां के आमदा में भाजपा सदस्यता अभियान को
लेकर बैठक, दर्जनों ग्रामीण ने भाजपा की ली सदस्यता,
kharsawan
खरसावां के बडाआमदा स्थित सीएफसी सेंटर में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो के अध्यक्षता में की गई। जिसमें दर्जनों ग्रामीण ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड के प्रभारी रामनाथ महतो, अमित सिंह, महिला मोर्चा को जिला अध्यक्ष रितिका मुखी शामिल थे। मौके पर श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक मोबाइल के जरिए 880002024 में मिस कॉल कर भाजपा के सदस्य बने। भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का यह प्राथमिक सदस्यता 6 वर्ष के लिए बनाया जा रहा है। यह 2024 से 2030 तक के लिए है। उन्होंने कहा कि खरसावां प्रखंड पश्चिम भाग में तीन हजार सदस्य बने। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सदस्य बना रहे हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बिनोता तांती, प्रधान माटी सोय, जीगेद्र मोहंती, राजेश प्रधान, प्रदीप प्रधान, पंकज पति, देवेंद्र माटी सोय, रामजीवन प्रधान, मुरली प्रधान, रवि प्रधान, राजू रजक, सुशील महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
April 24, 2026 4: 38 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
