खरसावां के सुदूरवर्ती क्षेत्र चैतनपुर में पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान, नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त समाज बनाएं और कानून को मजबूत करें-गौरव कुमार
Kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निदेशानुसार खरसावां के नक्सल सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित चैतनपुर में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घर-घर और गांव-गांव का भ्रमण कर अफीम की खेती के दुष्परिणाम एवं कानूनी की जानकारी दी। साथ ही अवैध अफीम खेती की रोकथाम हेतु ग्रामीणों के बीच जन जागरण किया। मौके पर श्री गौरव कुमार ने कहा कि अफीम की खेती व धंधा करने वाले समाज के लिए घातक हैं। अफीम की खेती करने वाले समाज को पीछे ठेलने का काम कर रहे हैं। इस धंधे में शामिल लोग कभी बख्शे नहीं जाएगे। इसकी खेती को बढ़ावा देने वाले लोग भी जेल जाएंगे। उन्होने कहा कि अफीम की खेती करने वालों पर 10 वर्ष की सजा और एक लाख का जुर्माना तथा कारोबार करने या आर्थिक सहायता प्रदान करने वालों पर 20 वर्ष की सजा और दो लाख का जुर्माने का प्रावधान है। कोई भी व्यक्ति यह कार्य को अगर करता है तो उसे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त समाज बनाएं और कानून के हाथ को मजबूत करें। इस अभियान में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के साथ-साथ पुलिस के जवान एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
September 6, 2026 4: 12 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
