कुचाई के बिरहोरों बहुल गांव जोड़ासारजोम में लगा विशेष
ग्रामसभा, बिरहोर परिवारों को पहुचाया गया सरकारी योजना का लाभ,
बिरहोरों को योजनाओं से आच्छादित करना उदेश्य- बीडीओ
Kuchai कुचाई के अरूवां पंचायत के बिरहोरों बहुल गांव जोड़ासारजोम में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस विशेष ग्रामसभा में विभिन्न विभागों के द्वारा आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों में कम्बल, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, वृद्वा पेशन योजना, विकलांग पेशन योजना, आधार कार्ड, अबुआ आवास योजना, स्वास्थ, शिक्षा, बिजली, श्रम विभाग, आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, कृर्षि विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंचायती राज, जेएसएलपीएस सहित 20 स्टॉल लगाकर आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को सरकार के सभी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया गया। इस ग्राम सभा में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने कहा कि आदिम जनजातियों के बिकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के लोग निवास करते हैं। उन्हे विशेष ग्राम सभा के माध्यम से स्टॉल लगाकर आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों में कम्बल, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, वृद्वा पेशन योजना, विकलांग पेशन योजना, आधार कार्ड, अबुआ आवास योजना सहित आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को सरकार के सभी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, मुखिया सरस्वती मिंज, बीपीएम रमेश द्विवेदी, सहायक अभियंता गणेश कुमार महतो, कोर्डिनेटर पंकज कुमार, बीना बांकिरा, कनिया अभियंता सुमित कवि, कनिया अभियंता पियूष कुमार, पशु चिकित्सक डॉ मोनिका माझी, बीटीएम राजेश कुमार, कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ मार्डी समेत कृषि, शिक्षा, बैक प्रबंधक, विधुत विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 6: 05 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
