कुचाई में 6 लाभुकों के बीच बॉयलर क्कुट चूजा का वितरण,
मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर हो सकते है किसान-जिग्गी हेम्ब्रम,
Kharsawan कुचाई प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सरकार कल्याण विभाग के द्वारा शुक्रवार को वैष्णवी इंटरप्राइज रांची के द्वारा 6 लाभुकों के बीच 3 हजार बॉयलर चूजा का वितरण किया गया। कुचाई जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ मार्डी के द्वारा प्रत्येक लाभुक को पांत्र-पांच सौ बॉयलर चुजा दिया गया। मौके पर श्रीमति हेम्ब्रम ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बेरोजगार युवाओं व विधवा महिलाओं को अनुदान पर ब्रायलर चूजा, बतख पालन के लिए पशुधन दिया जा रहा है। ताकि लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। मुर्गी पालन से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मुर्गी पालन भी आमदनी का एक अच्छा स्त्रोत है। इससे किसान समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पशुधन का लाभ देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। जबकि श्रीमति देवी ने कहा कि सरकार की यह काफी महत्वकांक्षी योजना है। जिसका लाभ लेकर इस क्षेत्र के पशुपालक मुर्गी पालन कर अपना रोजगार को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन पाएंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति की मजबूती एवं सुधार हो पाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिग्गी हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ मार्डी, सन्नी गुप्ता, विश्वनाथ हेंब्रम, विकास गोप, कालीपद महतो, कानु सोय, नरेश मुंडा, दशमती उगुरसांडी आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 9: 35 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
