डीसी-एसपी ने समाधि स्थल ने किया खरसावां समाधि
स्थल का निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारी का किया समीक्षा, सीसीटीवी
कैमरों से होगी निगरानी, सुरक्षा-व्यवस्था रहेगी कड़ी-उपायुक्त
Saraikella Kharsawan खरसावां मे 1 जनवरी-2025 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित कई सांसद, मंत्री व विधायक के आने की संभावना को लेकर शुक्रवार को जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, आईटीडीए निर्देशक आशीष अग्रवाल, एडीसी जयवर्धन कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, एसडीपीओ समीर सवैया व प्रदीप उराव आदि ने खरसावां शहीद पार्क तैयारी का समीक्षा किया। साथ ही शहीद पार्क, पथ निरिक्षण भवन, खरसावां का अर्जुना स्टेडियम का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिया। वही खरसावां पथ निरीक्षण भवन में मुख्यमंत्री के रेस्ट के लिए व्यवस्था रहेगी। शहीद दिवस कार्यक्रम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। इसकी रूपरेखा बनाई गई। मौके पर श्री शुक्ला ने कहा कि झारखंड के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी किया जा रहा है। हैलीपैड मैदान से लेकर स्माधि स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जंगह-जगह जवान तैनात रहेगे। सुरक्षा दुष्टिकोण से विभिन्न्ा स्थानों पर मजिस्टेªट व पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। किसी को कोई तकलीफ न हो। श्रद्वालुओं को पूजा-अर्चना में किसी तरह का परेशानी नही हों। इसके लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा। उन्होने कहा कि शांति और सादगी के साथ शहीद दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा, लोगों के आस्था को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। इसके अलावे सुरक्षा ब्रेकेटिंग, पार्किग व्यवस्था, मेडिकल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, वॉलिटियर व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, आईटीडीए निर्देशक आशीष अग्रवाल, एडीसी जयवर्धन कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, एसडीपीओ समीर सवैया व प्रदीप उराव, खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी गौरव कुमार, थाना प्रभारी कुचाई नरसिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 12: 06 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
