कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस ने अफीम की
अवैध खेती एवं विक्रय निषेध पर चलाया जागरूकता अभियान
Kuchai सरायकेला-खरसावाँ के पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार कुचाई थाना एवं दलभंगा ओपी अंतर्गत के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र बांडी, पुनीबुड़ी, छोटा बांडी, जेनालोंग बाड़ेडीह में पुलिस के द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुचााई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा एवं दलभंगा ओपी प्रभारी के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को हिन्दी एवं मुंडा भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। तथा साथ ही साथ डायन प्रथा से संबंधित भी अहम जानकारियां दी गई।