सरायकेला में भाजपाइयो ने सुशासन दिवस के रूप में
मनाई पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100 वॉ जन्म दिन,
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की देन झारखंड है-सोनाराम
Saraikella सरायकेला के विभिन्न बूथों पर भाजपाईयों ने पुर्व प्रधानमंत्री सह सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वॉ जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। सरायकेला के पांड्रा पंचायत के बडबिल बूथ संख्या-339, डोलनडीह बूथ संख्या-338 एवं पाटाहेसल बूथ संख्या-342 में भाजपाईयों ने बारी बारी से से अटल जी के चित्र पर श्रद्वाजंलि अर्पित किया। साथ ही केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की देन झारखंड है। केन्द्र में पहली बार भाजपा की सरकार का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री अटल जी ने भारत के विकास के साथ सुशासन स्थापित किये और विश्व स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाई। जो हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। इस दौरान भाजपाईयो ने वाजपेयी जी के बतायेगे गये मार्ग पर चलकर आगे बढना है। और उनके सपनों को पूरा करने का संक्लप लिया। इस श्रद्वाजंलि सभा में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा, नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, पंचायत प्रभारी विष्णु बानरा, बूथ प्रभारी गुरदास हेम्ब्रम आदि भाजपाई उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 25 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
