कुचाई में लगा प्रखंड स्तरीय विधिक जागरूकता शिविर, बिकास योजनाओ की जानकारी देकर लाभूकों में बंटा परिसंपत्तिया, शिविर का उद्देश्य है हर व्यक्ति को मिले न्याय- दिलीप साव
Kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में रविवार को विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन सरायकेला के चीफ एलएडीसी दिलीप कुमार साव व सहायक एलएडीसी विजय महतो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम के द्वारा दीप प्रज्जलीप कर किया। वही कैप में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से से पेशन योजना, आवास योजना, स्वास्थ लाभ, खादय आपूर्ति योजना, अजीविका संबेधी योजना, राशन कार्ड, केसीसी, आरएफ डिस्ट्रब्यूशन योजना के लाभूकों को लाभांन्वित किया गया। मौके पर श्री साव ने कहा कि कानूनी शिविर का उद्देश्य है हर व्यक्ति को न्याय मिले। भारत के संविधान समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। संविधान में भी राज्य के लिए कानून के समक्ष समानता, सभी के लिए समान अवसर के आधार पर न्याय को बढ़ावा देने वाली कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य है। जबकि श्री देवगम ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ ले। सरकार हर वर्ग और तबके की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाई गयी है। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जा रहा है। किसानों-पशुपालकों और मजदूरों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना और फूलो झानो जल संवर्धन योजना समेत अनेकों योजनाएं चल रही है। अब सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को मिलने वाले पशुओं की बीमा भी कराएगी। इसका लाभ ले। इस दौरान प्रखंड पंचायती राज के द्वारा चार लाभूक समिति को कार्य आदेश पत्र दिया गया। वही मुख्यमंत्री अबुवा आवास योजना के 13 लाभूको में स्वीकृति पत्र, कल्याण विभाग के द्वारा 6 किसानों में बत्तख बकरी आदि का वितरण, पांच लाभूको को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, व कंबल का वितरण, 10 लाभूको के बीच धोती साड़ी का वितरण, कृषि विभाग के द्वारा केसीसी स्वीकृति पत्र, किसानों में घान बीज का वितरण, महिला समूह में चक्रीय निधि, कैश क्रेडिट लोन, लाभूकों में फुलो-झानो आर्शिवाद योजना के तहत चेक का वितरण आदि का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से चीफ एलएडीसी दिलीप कुमार साव व सहायक एलएडीसी विजय महतो एवं बीडीओ साधु चरण देवगम, बीपीएम राजेश त्रिवेदी, मुकेश कुमार साहु, बीटीएम राजेश कुमार, डॉक्टर मोनिका माडी, कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी, सहायक अभियंता गणेश महतो, कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार, आवास कोऑर्डिनेटर बीना बाकिरा, बीएओ लिबरूस हेंब्रम सहित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 51 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
