कुचाई में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रखंड
कमिटी की बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य
बनाकर देश को मजबूत करने का किया आह्वान,
Kuchai कुचाई के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर प्रखंड कमिटि की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण सोय की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर देश को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय आवाहन पर और भाजपा की राष्ट्रीय सर्वाेपरि भावना को ध्यान में रखते हुए। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत खरसावां विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित किया जाएगा। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक दल है जो अपनी स्थापना के पहले दिन से ही भारत और प्रत्येक भारतीय के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और ग्रामीणों से इस राष्ट्रीय नवनिर्माण अभियान में सक्रिय भागीदार बनने और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने की अपील की। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह पूर्व प्रत्याशी सोनाराम बोदरा, पुर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री दुलाल स्वाँसी, केपी सेठ सोय, लखीराम मुंडा, सत्येन्द्र कुम्हार, मदन मुंडा, डुमू गोप, लाबुराम सोय, मनीषा सोय, हरिचरण सोय, सोमा कालिंदी आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 4: 37 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
