कुचाई के बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति
39 मौजा दलभंगा की समीक्षा बैठक में आय-व्यय का योरा प्रस्तुत,
आदिवासी परपंरा की रक्षा हमारा कर्तव्य है-मानसिंह
Kuchai कुचाई प्रखण्ड के दलभंगा स्थित बिरसा चौक में बकास्त मुंडारी खुटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा की एक बैठक समिति के अध्यक्ष मानसिंह मुंडा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में विगत 15 नवबंर-2024 को कुचाई के दलभंगा में आयोजित की गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम के लेखा जोखा प्रस्तृत किया गया। साथ पारंपरिक ढ़ग से निकलने वाला मुंडा-मानकियो ने पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पारंपरिक जुलूस, समिति के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य और फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में जो भी कमिया रही उसकी समीक्षा करते हुए इससे बेहतर करने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर श्री मानसिंह ने कहा कि आदिवासी परपंरा की रक्षा हमारा कर्तव्य है। उसकी भाषा-संस्कृति का विकास आवश्यक है। वे अपनी अस्मियता को बचाये रखने के लिए आदिवासियों में जागरूकता जरूरी है। छोटानागपुर कास्कारी अधिनियम भगवान बिरसा मुंड़ा के आन्दोलन की देन है। उनके आदर्शो को अपनाए तभी समाज का विकास होगा। बलिदानों व शहीदों के खून से यह झारखण्ड बना है। वही समिति के सचिव लखीराम मुंडा ने कहा कि आदिवासियों के उनके अधिकार के विरूद जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष मानसिंह मुंड़ा, सचिव लखीराम मुंडा, मुखिया मंगल सिंह मुंड़ा, मुखिया करम सिंह मुंडा, पूर्व अध्यक्ष बैकुठ सिंह मुंडा, सोदराय मुंडा, बुधराम मुुंडा, सुनील मुंडा, गुरूवा मुंडा, मोहन लाल मुंडा आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 51 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
