कुचाई में 50 किसानों के बीच मसूर बीज का वितरण,
वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आत्मनिभ्रर बने किसान-बीटीएम
Distribution of lentil seeds among farmers, कूचाई प्रखंड के आत्मा भवन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 50 किसानो के बीच मसूर बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। किसानों में मसूर बीज का वितरण करते हुए कुचाई प्रमुख प्रमुख गुडडी देवी एवं बीटीएम राजेश कुमार ने खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान आत्मनिभ्रर बन सकते है। वैज्ञानिक विधि से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा के तरीकों को समझाया। उन्होने कहा कि धान की खेती के बाद किसान अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं। जबकि सरकार किसानों को आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सब्सिडी पर बीज दे रही है। किसान इसका लाभ लेकर बेहतर खेती करें। श्री कुमार ने कहा कि डेमोंस्ट्रेशन के लिए फिलहाल प्रत्येक किसान को मसूर के बीज दिए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भरत सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, बीएओ ल्यूमिनस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, धर्मेंद्र शांडिल किसान मित्र जॉर्ज नाग, सुरेंद्र सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 9: 35 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
