खरसावां-कुचाई में शांतिपुर्ण मतदान सपंन्न् कराने के
लिए जनावों की विभिन्न् टुकडियों ने किया फ्लैग मार्च
Jharkhand Assembly Elections खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी 13 नवबंर को होने वाले विधानसभा चुनाव को भयमूक्त व शांतिपूर्ण मतदान सपंन्न् कराने को लेकर सोमवार को खरसावां-कुचाई के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्रों में पुलिस बल, सीआईएसएफ के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया। इसके अलावे विधानसभा चुनाव के 48 घंटा पहले ही खरसावां-कुचाई के चौक-चौराहों, पंचायत मुख्यालयों सहित विभिन्न्ा क्षेत्रों में जवानों को तैनात कर दिया गया है। वही प्लैग मार्च के जरीय प्रशासन ने संदेश दिया है कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फ्लैग मार्च के जरिए मतदाताओं को शंातिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव में भाग लेने की अपील की गई। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जनाव तैयार है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। वही विधानसभा चुनाव के खरसावां-कुचाई क्षेत्र में भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आम जनता से संवाद किया जा रहा है। चुनाव के दौरान आम जनता को सुरक्षित महसूस कराने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इस फ्लैग मार्च में कई पुलिस पदाधिकारी, जिला पुलिस, सीआईएसएफ जवान शामिल थे।
September 6, 2026 4: 41 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
