खरसावां शहरी क्षेत्र में खुला भाजपा का चुनावी कार्यालय
निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत-सोनाराम
Inauguration of BJP office in Kharsawan खरसावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा का विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने बुरूवार को खरसावां शहरी क्षेत्र में फीता काटकर चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी ने पैदल घर-घर जाकर बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद लिये मौजूद महिला, पुरुष और यूवाओं से भी मुलाकात किये और वोट देने कि अपील किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि यदि आप राज्य में शांति, शिक्षा, रोजगार और अपने हक को पाना चाहते हैं तो भाजपा को वोट करें। राज्य की अहंकारी और निरंकुश झामुमों सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा को जीताना जरूरी है। क्योंकि यह सरकार अपना हक और अधिकार मांगने पर निर्दोष लोगों और महिलाओं पर लाठियां बरसाती है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, खरसावां विधानसभा संयोजक विजय महतो, नयन नायक, गोवर्धन राउत, तपन पटनायक, उतम मिश्रा, नंदू पाण्डे, सुदीप घोडाई, समीर नायक, चुना दे, प्रताप कुमार मिश्रा, समीर आचार्य, कविता पांडे, गौरागो शतपतिख् शंकर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 28 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
