अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर आवास पहुंचे कई गणमान्य, दिवंगत माता सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, दीपक प्रकाश, विधायक मंजू देवी, सुखराम उरांव और पश्चिम बंगाल के मंत्री अमिया किस्कू समेत कई हस्तियों ने की मुलाकात,
Jamshedpur
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की दिवंगत माता सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों का घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक मंजू देवी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव तथा पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अमिया किस्कू समेत कई गणमान्य लोगों ने अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान सभी ने दिवंगत सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की।
मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन सामाजिक और व्यक्तिगत रिश्ते राजनीति से कहीं ऊपर होते हैं। सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना हमारी सामाजिक और मानवीय परंपरा का हिस्सा है। इसी भावना के तहत वे अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे और उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. अजहर, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो. दिलदार, पत्रकार मो रमजान, पिनाकी रंजन, सुदीप घोडाई, मुकेश घोडाई समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
November 29, 2026 8: 23 am
Breaking
- अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर आवास पहुंचे कई गणमान्य, दिवंगत माता सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, दीपक प्रकाश, विधायक मंजू देवी, सुखराम उरांव और पश्चिम बंगाल के मंत्री अमिया किस्कू समेत कई हस्तियों ने की मुलाकात,
- खरसावां में नकली शराब बनाने और बेचने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, दो भाइयों के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर तैयार की जा रही थी नकली शराब, खाली बोतलें, फर्जी स्टीकर, ढक्कन और सीलिंग सामग्री भी जब्त,
- खरसावां के शिमला में संदिग्ध परिस्थिति में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, तीन साल पहले बड़े भाई की भी हुई थी मौत, सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से बढ़ा संदेह, पुलिस दुर्घटना मानकर कर रही जांच; परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में मना संविधान दिवस, विद्यार्थियों को बताए गए संविधान के आदर्श और महत्व, शिक्षकों ने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और मौलिक कर्तव्यों की दी जानकारी,
- झारखंड की कला एवं संस्कृति राज्य का आईना : सोमनाथ सोनाराम जिला स्तरीय गीत-संगीत प्रतियोगिता में लगभग 200 कलाकारों ने लिया हिस्सा, विक्रम हालदार एवं टीम बनी सर्वश्रेष्ठ,
- सरायकेला में दो अलग-अलग सड़क हादसे, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अज्ञात वाहन की टक्कर से 51 वर्षीय व्यक्ति जख्मी, मालवाहक वाहन के डाला के हुक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग,
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर विधायक दशरथ गागराई ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर बंधाया ढांढस,
- अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
