खरसावां के पदमपुर काली मेले में ओड़िया अपेरा का
जलवा, लोक संस्कृति की झलक ने बांधा समां, रातभर झूमे दर्शक, लोक
संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है अपेरा-राहुल सिंह,
Kharsawan
खरसावां के ऐतिहासिक पदमपुर काली मेला में गुरुवार की रात ओड़िया अपेरा के आगाज के साथ सांस्कृतिक रंग और गहरा गया। कलाकारों के शानदार अभिनय, मधुर संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अपेरा देखने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर रात तक दर्शकों की भीड़ जमी रही। ओड़िया अपेरा का विधिवत उद्घाटन खरसावां थाना प्रभारी राहुल सिंह, मेला समिति के अध्यक्ष सुब्रत सिंहदेव, मुखिया मंगल सिंह जामुदा आदि ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। उद्घाटन से पहले सभी अतिथियों ने मां काली के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। अपेरा शुरू होते ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद, संगीत और नृत्य के जरिए देर रात तक लोगों का मनोरंजन किया। मेले में लगी विभिन्न दुकानों और मनोरंजन के साधनों के बीच ओड़िया अपेरा आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि ओड़िया अपेरा जैसे आयोजन मनोरंजन के साथ पारंपरिक कला और लोक संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। मेला समिति के अध्यक्ष सुब्रत सिंहदेव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ग्रामीणों और समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया। अतिथियों ने पदमपुर काली मेला को क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान मुख्य रूप से अर्जुन गोप, अजय सामड, अनुप सिंहदेव, मुन्ना सिंहदेव, राजेश दलबेहरा, अक्षय मंडल, मुन्ना महांती, अमित सिंहदेव, मनमीत सिंहदेव, दुर्गा मंडल समेत मेला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
November 13, 2026 5: 28 pm
Breaking
- खरसावां के पदमपुर काली मेले में ओड़िया अपेरा का जलवा, लोक संस्कृति की झलक ने बांधा समां, रातभर झूमे दर्शक, लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है अपेरा-राहुल सिंह,
- खूंटपानी फुटबॉल टूर्नामेंट में वन मिशन वन ने मारी बाजी, पुरुष वर्ग का खिताब जीता, पुरुष वर्ग में विजेता को 1.50 लाख, महिला और 40 प्लस वर्ग में भी टीमों ने दिखाया दमखम,
- खरसावां में नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, खरना आज, महंगा भईले दऊरा, त कैसे करी ऐ छठी मईया… श्रद्वा व अनन्य भक्ति का पवित्र पर्व हैं छठ
- एक कदम प्रतिभा की खोज, ग्रामीण बच्चों को मिलेगा अपनी प्रतिभा निखारने का मंच, हर बच्चे में छिपी है कोई न कोई प्रतिभा, सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से संवरेगा भविष्य,
- *50-ईचागढ़ एवं 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित…*
- पदमपुर काली मेले में पहुंचे सांसद कालीचरण मुंडा, मां के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, बोले– पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक
- छठ घाटों के डेंजर जोन में होगी बैरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी पुलिस, एसपी मनोज स्वर्गियारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, महिला सुरक्षा और लंबित मामलों की हुई समीक्षा
- मां काली की भक्ति में डूबा खरसावां, पदमपुर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 129वें पदमपुर काली मेले के पांचवें दिन भक्तों की लगी कतार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी डॉ. मीरा मुंडा के साथ टेका मत्था मां के दर्शन से मिलती है विकास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा : अर्जुन मुंडा
