खूंटपानी फुटबॉल टूर्नामेंट में वन मिशन वन ने मारी बाजी,
पुरुष वर्ग का खिताब जीता, पुरुष वर्ग में विजेता को 1.50 लाख,
महिला और 40 प्लस वर्ग में भी टीमों ने दिखाया दमखम,
Khutpani
खूंटपानी में जेएससी क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और 40 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में वन मिशन वन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आदि एफसी को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग की विजेता वन मिशन वन की टीम को मुख्य अतिथि बड़ा गुंटिया पंचायत के मुखिया हरिचरण हेम्ब्रम ने 1.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं उपविजेता आदि एफसी की टीम को विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व सैनिक सूरज तियू ने एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया। तीसरे स्थान पर रही पोड़ाडीह की टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। जबकि महिला वर्ग में शारदा फुटबॉल क्लब चक्रधरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को पांच हजार रुपये तथा उपविजेता साका लाका बुम बुम की टीम को तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं 40 प्लस आयु वर्ग में सीआरपीएफ गम्हरिया की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को तीन हजार रुपये नकद और एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। इस वर्ग में उपविजेता रही पुलिस टीम चाईबासा सदर को दो हजार रुपये नकद एवं एक खस्सी प्रदान की गई। पांच दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। पुरस्कार वितरण समारोह के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से रघुनाथ पुरती, लोहरदा पंचायत के पूर्व मुखिया सुमेरियन कांडेयांग, कायदा के ग्रामीण मुंडा अखिलेश पुरती समेत आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
November 13, 2026 5: 28 pm
Breaking
- खरसावां के पदमपुर काली मेले में ओड़िया अपेरा का जलवा, लोक संस्कृति की झलक ने बांधा समां, रातभर झूमे दर्शक, लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है अपेरा-राहुल सिंह,
- खूंटपानी फुटबॉल टूर्नामेंट में वन मिशन वन ने मारी बाजी, पुरुष वर्ग का खिताब जीता, पुरुष वर्ग में विजेता को 1.50 लाख, महिला और 40 प्लस वर्ग में भी टीमों ने दिखाया दमखम,
- खरसावां में नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, खरना आज, महंगा भईले दऊरा, त कैसे करी ऐ छठी मईया… श्रद्वा व अनन्य भक्ति का पवित्र पर्व हैं छठ
- एक कदम प्रतिभा की खोज, ग्रामीण बच्चों को मिलेगा अपनी प्रतिभा निखारने का मंच, हर बच्चे में छिपी है कोई न कोई प्रतिभा, सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से संवरेगा भविष्य,
- *50-ईचागढ़ एवं 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित…*
- पदमपुर काली मेले में पहुंचे सांसद कालीचरण मुंडा, मां के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, बोले– पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक
- छठ घाटों के डेंजर जोन में होगी बैरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी पुलिस, एसपी मनोज स्वर्गियारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, महिला सुरक्षा और लंबित मामलों की हुई समीक्षा
- मां काली की भक्ति में डूबा खरसावां, पदमपुर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 129वें पदमपुर काली मेले के पांचवें दिन भक्तों की लगी कतार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी डॉ. मीरा मुंडा के साथ टेका मत्था मां के दर्शन से मिलती है विकास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा : अर्जुन मुंडा
