21-22 नवंबर को होगा राज्यस्तरीय मिनी ग्रामीण चर्चा,
खरसावां में तैयारी पर अपना अधिकार संगठन की बैठक,
Kharsawan
अपना अधिकार संगठन की ओर से आगामी 21 एवं 22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय मिनी ग्रामीण चर्चा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हो महासभा भवन, खरसावां में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रखंडों के सदस्यों की उपस्थिति में हुई। बैठक में आगामी राज्यस्तरीय आयोजन की रूपरेखा, विशेष मुद्दों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के उद्देश्य से उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए। साथ ही आयोजन की जानकारी जिले के गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने स्तर से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान अपना अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष महेश मिंज, उपाध्यक्ष रघु हांसदा, कोषाध्यक्ष शिवा कुरली, सचिव डबुआ सोय एवं मीडिया प्रभारी सूरज हेम्ब्रम उपस्थित थे। वहीं कुचाई प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सरदार, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष नागेन सोय, प्रखंड सचिव घासीराम भूमिज सहित सदस्य मिशन सोय, मनोज कुमार सोय, तुराम बोयपाई एवं गोनो डांगिल मौजूद रहे।
November 7, 2026 1: 03 am
Breaking
- खरसावां-कुचाई के बाजारों में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी, बाइक और सोने-चांदी के आभूषणों की रही खास मांग, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर उमड़ी भीड़,
- 21-22 नवंबर को होगा राज्यस्तरीय मिनी ग्रामीण चर्चा, खरसावां में तैयारी पर अपना अधिकार संगठन की बैठक,
- खरसावां के अशोका स्कूल में ‘ऑयल वॉररू फ्यूल ऑर वेपन’ पर सेमिनार, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शनी और सेमिनार के विजेताओं को मिला पुरस्कार
- सरायकेला के महालिमोरूप में काली पूजा की तैयारी जोरों पर, झूमर संगीत से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, 11 नवंबर को कोची कदम झूमर अखड़ा के कलाकार बिखेरेंगे लोकसंगीत का जलवा
- प्रधानमंत्री ने माताजी का हालचाल पूछकर भावुक कर दिया : अर्जुन मुंडा* *पैरा-खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री की आत्मीयता के लिए जताया आभार; भारतीय तीरंदाजों की ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा*
- 14 साल बाद भी नहीं मिला सेवानिवृत्ति का बकाया, अब सरकारी आवास खाली करने का फरमान, आर्थिक तंगी से जूझ रहे सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी सुरेंद्र गोस्वामी ने एसडीओ से लगायी गुहार,
- कुचाई के सुदूरवर्ती पांच गांवों में जली विकास की रोशनी, 18 सोलर लाइटें लगाई गईं, सामाजिक संगठन के संयुक्त प्रयास से सुदूरवर्ती गांवों को मिली सौगात, ग्रामीणों ने जताई खुशी,
- खरसावां हाट में दीपावली की खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़, बाजार में दिखी रौनक, मिट्टी के दीपक, रेडिमेड कपड़े, रंग-रोगन और गृह सज्जा की दुकानों पर लगी भीड़, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
