खरसावां के अशोका स्कूल में ‘ऑयल वॉररू फ्यूल ऑर वेपन’
पर सेमिनार, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,
प्रदर्शनी और सेमिनार के विजेताओं को मिला पुरस्कार
Kharsawan
खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी एवं सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और विषय की गहरी समझ का परिचय दिया। सेमिनार का मुख्य विषय ‘ऑयल वॉररू फ्यूल ऑर वेपन’ (तेल युद्ध ईंधन या हथियार) रखा गया था। इसमें वैश्विक राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और ऊर्जा संसाधनों के रणनीतिक उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू स्टडी सेंटर सरायकेला के इतिहास विभाग के काउंसलर डॉ. अमलेश सिन्हा तथा राजनीतिक विज्ञान विभाग के काउंसलर डॉ. निरंजन कुंभकार उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने सेमिनार के विषय पर अपने विचार रखते हुए तेल और ऊर्जा संसाधनों के वैश्विक राजनीति में महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऊर्जा संसाधन केवल आर्थिक विकास का आधार नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और रणनीतिक शक्ति के महत्वपूर्ण माध्यम भी बन चुके हैं। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए सामाजिक विज्ञान के विभिन्न प्रोजेक्ट और मॉडल का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता एवं प्रस्तुति की सराहना की। वही विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान और प्रधानाचार्या सारिका कुमारी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों में विषयों के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रदर्शनी और सेमिनार के विजेताओं को मिला पुरस्कार
सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार राशि सिंहदेव, मेघा प्रधान, सुलेखा कुम्भकार, ज्योति उरांव, अस्मिता गोप और स्नेहा कुमारी को मिला। द्वितीय पुरस्कार हरेश महतो, सुधांशु राज पति, श्रृति मिश्रा, मीनाक्षी प्रधान और मधुरिमा महतो को प्रदान किया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार नितेश सामड, गुलजारी सिंह मुंडा, संदीप स्वासी और विकाश साह को मिला। जबकि सेमिनार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तानिया साहू, माहरुख करीम, खुशी महतो, स्मृति रानी महतो और दिव्या रानी महतो ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राशि सिंहदेव, सुलेखा कुम्भकार, मेघा प्रधान, ज्योति उरांव और अस्मिता गोप रहे। जबकि तृतीय स्थान अभिजीत सतपथी और अनिकेत नंदा को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
November 7, 2026 1: 02 am
Breaking
- खरसावां-कुचाई के बाजारों में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी, बाइक और सोने-चांदी के आभूषणों की रही खास मांग, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर उमड़ी भीड़,
- 21-22 नवंबर को होगा राज्यस्तरीय मिनी ग्रामीण चर्चा, खरसावां में तैयारी पर अपना अधिकार संगठन की बैठक,
- खरसावां के अशोका स्कूल में ‘ऑयल वॉररू फ्यूल ऑर वेपन’ पर सेमिनार, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शनी और सेमिनार के विजेताओं को मिला पुरस्कार
- सरायकेला के महालिमोरूप में काली पूजा की तैयारी जोरों पर, झूमर संगीत से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, 11 नवंबर को कोची कदम झूमर अखड़ा के कलाकार बिखेरेंगे लोकसंगीत का जलवा
- प्रधानमंत्री ने माताजी का हालचाल पूछकर भावुक कर दिया : अर्जुन मुंडा* *पैरा-खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री की आत्मीयता के लिए जताया आभार; भारतीय तीरंदाजों की ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा*
- 14 साल बाद भी नहीं मिला सेवानिवृत्ति का बकाया, अब सरकारी आवास खाली करने का फरमान, आर्थिक तंगी से जूझ रहे सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी सुरेंद्र गोस्वामी ने एसडीओ से लगायी गुहार,
- कुचाई के सुदूरवर्ती पांच गांवों में जली विकास की रोशनी, 18 सोलर लाइटें लगाई गईं, सामाजिक संगठन के संयुक्त प्रयास से सुदूरवर्ती गांवों को मिली सौगात, ग्रामीणों ने जताई खुशी,
- खरसावां हाट में दीपावली की खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़, बाजार में दिखी रौनक, मिट्टी के दीपक, रेडिमेड कपड़े, रंग-रोगन और गृह सज्जा की दुकानों पर लगी भीड़, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
