खरसावां मॉडल स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को समझाई गई पंजीकरण प्रक्रिया
kharsawan
खरसावां के बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल में बुधवार को ईएलसी (इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब) मॉड्यूल के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल शिक्षिका डॉ. शशिबाला बागे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और ऑनलाइन निर्वाचन सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ईएलसी मॉड्यूल-2 ‘लर्न द इलेक्ट्रोर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस’ के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता बनने की प्रक्रिया सरल तरीके से समझाई गई। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से शिक्षक विकास चंद्र महतो ने निर्वाचन संबंधी ऑनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन किया जाता है। वहीं मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है।
विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में केवल एक ही स्थान पर होना चाहिए। मतदाता सूची में शुद्ध एवं सही जानकारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी विभिन्न ऑनलाइन सुविधाओं से भी अवगत कराया गया। उन्हें अपने मतदाता अधिकारों को समझने और भविष्य में जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक जीडी महंत, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, बासंती महतो तथा प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा उपस्थित रहीं। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है।
विद्यालय परिवार ने बताया कि ईएलसी के माध्यम से विद्यार्थियों में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने और उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
October 8, 2026 4: 44 am
Breaking
- उपायुक्त ने झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह का किया निरीक्षण, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा…* *विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, नियमित कंप्यूटर शिक्षा, स्वच्छता एवं पोषण व्यवस्था तथा स्वास्थ्य केंद्र में सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…*
- SIR को लेकर डीसी ने कुकड़ू व तिरुलडीह में लिया जायजा, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और Home to Roll सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर दस्तावेज सत्यापन की होगी विशेष व्यवस्था
- स्वरोजगार के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आगे आएं महिलाएं : सांसद जोबा माझी -कुईड़ा आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा में सांसद ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ अंधविश्वास, बाल विवाह और नशापान के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का किया आह्वान
- मैट्रिक-इंटर में बेहतर परिणाम के लिए अभी से जुटें स्कूल : उपायुक्त पाठ्यक्रम शीघ्र पूरा कराने, कमजोर छात्रों के लिए रेमेडियल कक्षा और प्री-बोर्ड की तैयारी का निर्देश
- कुचाई के रोलाहातु में एक करोड से बनेगा सड़क-नाली और स्कूल भवन, विधायक ने बिकास कार्य का किया शिलान्यास, अंतिम व्यक्ति तक विकास योजना पहुंचाना उदेश्य-गागराई
- कुचाई के अतरा में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, मुंडारी भाषा में भी ग्रामीणों को समझाया, वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील,
- खुंटपानी के पांड्रासाली साइडिंग के विरोध में ग्रामीणों का धरना, बंद कराने की मांग, भूमि, खेती और पर्यावरण प्रभावित होने का लगाया आरोप, उपायुक्त के नाम सीओ को सौंपा मांग पत्र,
- खरसावां मॉडल स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को समझाई गई पंजीकरण प्रक्रिया
