ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और आधारभूत सुविधाएं की अपील, प्राथमिक शिक्षा की मजबूत नींव से ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था का निर्माण संभव-गजेंद्र नाथ चौहान,
Kharsawan
प्राथमिक शिक्षा को मजबूत किए बिना बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। बच्चों के शैक्षणिक जीवन की वास्तविक नींव प्राथमिक कक्षाओं में ही तैयार होती है। सरकार को प्राथमिक शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए इस स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उक्त बातें गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान ने कहीं।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ गणित की बुनियादी समझ और व्यवहारिक ज्ञान देना बेहद जरूरी है। प्रारंभिक स्तर पर यदि बच्चों की सीखने की क्षमता और बुनियादी अवधारणाएं मजबूत होंगी, तो आगे की कक्षाओं में उन्हें विषयों को समझने में आसानी होगी।
गजेंद्र नाथ चौहान ने कहा कि ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक शिक्षण पद्धति और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण और बच्चों की सीखने की क्षमता के समय-समय पर आकलन को भी जरूरी बताया।
उन्होंने कहा कि केवल विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना शिक्षा व्यवस्था की सफलता का पैमाना नहीं हो सकता। यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुरूप पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय कौशल हासिल कर सके। इसके लिए विद्यालय स्तर पर बच्चों की सीखने की स्थिति की नियमित समीक्षा और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए आज उठाया गया प्रत्येक कदम आने वाले समय में देश के भविष्य को मजबूत करेगा। शिक्षा की नींव मजबूत होगी, तभी शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव होगा। उन्होंने सरकार से प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षित शिक्षक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल करने की अपील की।
October 22, 2026 8: 50 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
