खरसावां में श्रद्धा के साथ मनाया गया जिउतिया पर्व, संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर माताओं ने रखा तीन दिवसीय कठिन व्रत, सामूहिक पूजा में उमड़ी महिलाओं की भीड़,
Kharsawan
खरसावां शहरी क्षेत्र स्थित काली मंदिर परिसर में शनिवार शाम जिउतिया पूजा पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और मंगलकामना को लेकर माताओं ने तीन दिवसीय कठिन व्रत रखा। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा, वहीं शाम होते ही बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंचीं।
जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पंडित के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर अपनी संतान के स्वस्थ, सुखी और दीर्घ जीवन की कामना की। पूजा स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ के कारण पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जिउतिया व्रत माताओं द्वारा संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति के लिए किया जाता है। यह कठिन व्रत अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक तीन दिनों तक चलता है। व्रत के दौरान माताएं विभिन्न धार्मिक नियमों और परंपराओं का पालन करती हैं।
खरसावां के शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों और क्षेत्रों में भी घर-घर महिलाओं ने जिउतिया का व्रत रखा। शाम के समय काली मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं एकत्र हुईं और सामूहिक पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जिउतिया माता की पूजा कर संतान के मंगल और परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
October 22, 2026 8: 50 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
