पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच खरसावां के सांडेबुरू की जान्हबी ने हासिल की पीएचडी की उपाधि,
आदिवासी माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि पर किया शोध, गांव में खुशी का माहौल,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के सुदूरवर्ती सांडेबुरू गांव की कुमारी जान्हबी ने पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर ने उन्हें शिक्षा विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। विश्वविद्यालय की ओर से उनका परिणाम एक अक्तूबर 2026 को जारी किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सांडेबुरू गांव में हर्ष का माहौल है।
जान्हबी ने “आदिवासी माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि पर पारिवारिक वातावरण एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति का प्रभाव” विषय पर शोध कार्य किया। उनका एरोलमेंट नंबर एसयू/2021/0087 तथा रजिस्ट्रेशन नंबर एसयू21/पीएचडी/ईडीयू/002 है। उन्होंने अपना शोध कार्य श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा के मार्गदर्शन तथा कोल्हान यूनिवर्सिटी, चाईबासा के शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा बेहरा की सह-देखरेख में पूरा किया।
जान्हबी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने दिवंगत सास-ससुर लोकनाथ महतो एवं ननी देवी, पति दिनेश कुमार महतो तथा पूरे परिवार के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पति के निरंतर सहयोग ने शोध कार्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, बड़े जेठ स्वर्गीय डॉ. महेश कुमार महतो की प्रेरणा ने भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शोध कार्य के दौरान पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अध्ययन और शोध को निरंतर जारी रखना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से वह अपने लक्ष्य तक पहुंच सकीं। उन्होंने अपने बच्चों दिज कुमार महतो, राजेश महतो एवं अंजू महतो सहित शिक्षकों, मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। जान्हबी की पीएचडी की उपाधि हासिल करने की खबर मिलते ही सांडेबुरू गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों और महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
October 22, 2026 8: 50 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
