खुंटपानी के बासाहातु सीएचसी में विधायक निधि से
लगी हाई मास्ट लाइट, विधायक ने किया उद्घाटन,
khutpani
खुंटपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बासाहातु परिसर में विधायक निधि से स्थापित हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई ने फीता काटकर किया। हाई मास्ट लाइट के शुरू होते ही अस्पताल परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इससे मरीजों, उनके परिजनों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी देखी गई। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ अस्पताल परिसरों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास भी जरूरी है। बासाहातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती थी। हाई मास्ट लाइट लगने से अब अस्पताल परिसर पर्याप्त रोशनी से रोशन रहेगा। इससे रात में आवागमन के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे विधायक निधि से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगा। इस पर अस्पताल प्रबंधन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक दशरथ गागराई और बासंती गागराई के प्रति आभार जताया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. शिवचरण हासदा, डॉ. मीना मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि दुर्गाचरण पाडिया, बबलू गोडसरा, डिंबू तियू, राहुल गोप, अजय सामाड, सतीश पुरती, रजनी बानरा, राहुल सोय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
October 22, 2026 11: 43 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
