खरसावां के छोटाबाम्बो मे गणेश पूजा पर हुई सांस्कृतिक
झूमर, कलाकारों ने लोकगीतों से बांधा समां, झूमर की मधुर धुन
और लोक संगीत की लय पर देर रात तक थिरके ग्रामीण
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत छोटाबाम्बो गांव में गणेश पूजा के अवसर पर लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। छोटाबाम्बा गांव में आयोजित सांस्कृतिक झूमर कार्यक्रम में बंगाल की प्रसिद्ध झूमर गायिका शकुंतला महतो और गायक बोनमाली महतो ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक झूमर गीत प्रस्तुत किए, जिसका ग्रामीणों ने जमकर आनंद लिया। झूमर की मधुर धुन और लोक संगीत की लय पर कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण देर रात तक थिरकते रहे। कलाकारों की हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंजता रहा। गणेश पूजा के धार्मिक उत्साह के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने ग्रामीणों को मनोरंजन के साथ अपनी लोक परंपरा से भी जोड़े रखा। कार्यक्रम में छोटाबाम्बो के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। देर रात तक चली झूमर की महफिल में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देना भी रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार सानू महतो, विजय महतो, आकाश महतो, उजीत महतो, अजय महतो, संजय महतो, ऋषिकेश महतो, आनंद महतो, कमल महतो, गौरांग महतो, चुमन महतो, बाबूलाल महतो समेत अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
September 16, 2026 4: 37 am
Breaking
- खरसावां के छोटाबाम्बो मे गणेश पूजा पर हुई सांस्कृतिक झूमर, कलाकारों ने लोकगीतों से बांधा समां, झूमर की मधुर धुन और लोक संगीत की लय पर देर रात तक थिरके ग्रामीण
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में मनाया गया हिंदी दिवस, हमारी भावनाओं को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का कार्य करती है हिंदी-प्रदीप महतो
- खरसावा के मां पाउड़ी शक्ति पीठ पर नुआखाई वार्षिक जंताल पूजा कल, सरकारी स्तर पर पारंपरिक विधि-विधान से होगा आयोजन, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की होगी कामना
- घर में निकला वाटर स्नेक; स्नेक कैचर राजा बारिक ने किया रेस्क्यू।
- खरसावांः अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का शिकंजा, 70 लीटर महुआ शराब बरामद, पाचगछिया, रहारबेड़ा व नारायणडीह में छापेमारी, दो गिरफ्तार, एक फरार, 15.60 लीटर अवैध बीयर भी जब्त, फरार आरोपी की तलाश तेज
- जनता दरबार में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश राशन कार्ड, पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े पहुंचे आवेदन, पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश
- रक्तदान को जनअभियान बनाने की तैयारी, पुलिस-औद्योगिक संस्थानों में लगेगा नियमित शिविर उपायुक्त ने रोस्टर तैयार कर नियमित रक्त संग्रहण के दिए निर्देश, विद्यालय-कॉलेजों में भी चलेगा जागरूकता अभियान
- 18 वर्ष के विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण बनेगा प्राथमिकता स्कूल-कॉलेजों में ELC के गठन व संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित
