सरायकेला के कुरी-ठाटूपाड़ा में कलाकारों ने नुक्कड़
नाटक कर लोगो से मतदान में भागीदारी बढाने का किया आवहान,
Jharkhand Assembly Elections सरायकेला प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पठानमारा पंचायत के कुरी और नुवागांव पंचायत के ठाटूपाड़ा गांव में जिला जनसंपर्क विभाग सरायकेला खरसावां के तत्वाधान एवं लोक कला मंच खरसावां के द्वारा नुक्क्ड नाटक कर लोगों को झारखंड विधानसभा चुनाव के मतदान में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही भारतीय लोकतंत्र के नागरिक के रूप में वोट देना आपका अधिकार हैं। जिम्मेदारी से इसका उपयोग कर इस अधिकार का सम्मान करें। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगामी 13 नवबंर को खरसावां, सरायकेला एवं ईचागढ क्षेत्र में वोट अवश्य डालने का आवहान किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को मत के महत्व तथा उसके उपयोग के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने दर्शाया कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है जिसमें मतदाताओं को मत का अधिकार है। मतदाता ही अपनी मर्जी के उम्मीदवार तथा सरकार का चुनाव करते हैं। राष्ट्र के विकास तथा लोगों के हित के लिए देश में अच्छी सरकार का होना आवश्यक है। इसलिए लोग सोच समझ कर अपने मत का इस्तेमाल करें। देश तथा देशवासियों के आगामी 5 वर्ष का भविष्य लोगों के अभी के मतदान और उनकी समझ पर टिका है। इसलिए योग्य उम्मीदवार तथा ऐसी सरकार के लिए सोच समझ कर मतदान करें जो सभी का हित करने में सक्षम हो। स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के बारे में जागरूक करने के लिए और मतदान प्रतिशत बढाने के लिए सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन प्रयासरथ है। साथ ही जगह जगह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चला रही है।
July 23, 2026 3: 23 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
