खरसावां में बसंती पूजा समिति ने शोकसभा कर स्वगीय
कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि, लोगों ने मौन रखकर
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किया ईश्वर से प्रार्थना,
kharsawan
खरसावां में श्री श्री 108 मां बसंती पूजा समिति की ओर से मंदिर परिसर में समिति के सचिव स्व. कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी। समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान स्व. षाड़ंगी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी का निधन समाज के साथ-साथ खरसावां की कला, संस्कृति, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभायी और समाज को अपनी सेवाओं से लगातार जोड़े रखा। मां बसंती पूजा समिति के सचिव के रूप में भी उन्होंने पूजा आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल व्यवहार, सामाजिक सक्रियता और कला-संस्कृति के प्रति समर्पण को लोगों ने याद किया। उनके निधन से समाज और खरसावां क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहने के साथ क्षेत्र की कला-संस्कृति के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। शोकसभा में अंबुजाख्य आचार्य, हर कुमार दाश, सुखदेव पति, नरसिंह चरण पति, प्रदीप दाश, बिरोजा पति, सुबोध पाणी, अशोक षाड़ंगी, जगन्नाथ त्रिपाठी, सुशील कुमार षाड़ंगी, राजेश मिश्रा, प्रीति रंजन नंदा, अभय नंदा, नंदू पांडे, सुजीत हाजरा, सरोज मिश्रा, तरुण पाणी, रंजीत मिश्रा, अशीत षाड़ंगी, प्रवीण षाड़ंगी, जगन्नाथ पति, सत्य पत्र, मानु नंदा, ब्रज गोपाल नंद सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।
September 3, 2026 9: 58 am
Breaking
- खरसावां-रडगांव सडक जर्जर सड़क का होगा मरम्मत, पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर तैयार, विधायक ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश, मानसून सत्र में उठाया था सड़क का मुद्दा,
- खरसावां में बसंती पूजा समिति ने शोकसभा कर स्वगीय कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि, लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किया ईश्वर से प्रार्थना,
- राजनगर मे वैज्ञानिक तसर कीटपालन एवं विसंक्रमण का प्रायोगिक प्रदर्शन, 35 किसानों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण, वैज्ञानिक पद्धति से तसर कीटपालन अपनाने पर विशेष जोर,
- खरसावां मे एंटी क्राइम चेकिंग में देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
- 16 केवी ट्रांसफार्मर चोरी, अंधेरे में डूबा खरसावां का पांचगछिया गांव ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की
- खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, अजीत होटल में 30 किलोग्राम फफूंदयुक्त बूंदी लड्डू नष्ट कराया गया…*
- खरसावां-कुचाई में उल्लास साक्षरता पखवाडा का शुभारंभ, निरक्षरों को साक्षर बनाने पर जोर, समाज में शिक्षा से छूटे हुए निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना उदेश्य-बीईईओ
- SIR-2026 को लेकर आयुक्त की दो टूक, निष्पक्षता और पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक, दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश; सरायकेला प्रखंड कार्यालय में हियरिंग का भी लिया जायजा
