खरसावां-कुचाई में उल्लास साक्षरता पखवाडा का
शुभारंभ, निरक्षरों को साक्षर बनाने पर जोर, समाज में शिक्षा से
छूटे हुए निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना उदेश्य-बीईईओ
kharsawan
खरसावां-कुचाई प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को उल्लास साक्षरता पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) संजय कुमार जोशी, जिला नोडल पदाधिकारी तरुण कुमार सिंह, बीपीओ पंकज महतो, कुचाई बीपीओ मिहिर कुमार दास, बीआरपी राजेंद्र गोप एवं आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां के प्राचार्य अब्दुल मजीद खान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में दोनों प्रखंडों के सभी बीआरपी, सीआरपी, वीटी शिक्षक एवं प्रभारी शिक्षक शामिल हुए। मौके पर बीईईओ संजय कुमार जोशी ने कहा कि उल्लास साक्षरता पखवाडा का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा से छूटे हुए निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना और शिक्षा के प्रति जन-जागृति फैलाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत घर-घर जाकर ऐसे वयस्कों की पहचान की जाएगी, जो औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं। उन्होंने बताया कि उल्लास एप एवं मोबाइल एप के माध्यम से असाक्षरों तथा स्वयंसेवकों का पंजीकरण कराया जाएगा। इसके बाद 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता, पढने-लिखने तथा संख्या ज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। साथ ही समाज के हर वर्ग को शिक्षा के महत्व से जोडते हुए सामूहिक प्रयासों को बढावा दिया जाएगा। जिला नोडल पदाधिकारी तरुण कुमार सिंह ने बताया कि उल्लास साक्षरता पखवाडा 1 सितंबर से 14 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम की योजना तैयार की गई है। सभी प्रखंडों में 3 सितंबर तक सघन शिक्षार्थी पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिले के सभी प्रखंडों में उल्लास सेल का गठन किया गया है। इसके अलावा जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पंजीकरण के बाद शिक्षार्थियों को उनके नजदीकी जनचेतना केंद्र में वीटी के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद शिक्षार्थी ऑनलाइन आकलन परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा और उन्हें साक्षर के रूप में मान्यता दी जाएगी। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं आम लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
September 2, 2026 10: 05 am
Breaking
- खरसावां मे एंटी क्राइम चेकिंग में देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
- 16 केवी ट्रांसफार्मर चोरी, अंधेरे में डूबा खरसावां का पांचगछिया गांव ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की
- खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, अजीत होटल में 30 किलोग्राम फफूंदयुक्त बूंदी लड्डू नष्ट कराया गया…*
- खरसावां-कुचाई में उल्लास साक्षरता पखवाडा का शुभारंभ, निरक्षरों को साक्षर बनाने पर जोर, समाज में शिक्षा से छूटे हुए निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना उदेश्य-बीईईओ
- SIR-2026 को लेकर आयुक्त की दो टूक, निष्पक्षता और पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक, दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश; सरायकेला प्रखंड कार्यालय में हियरिंग का भी लिया जायजा
- कुचाई के ग्राम प्रधान चतुर्भुज सिंह मुंडा के दाह संस्कार में पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री, खूंटकटी अधिकारों, आदिवासी परंपराओं के संरक्षण में योगदान को किया याद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई,
- पूर्व मुख्यमंत्री ने कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन पर जताया शोक, पत्नी के साथ आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, खरसावां की कला-संस्कृति ने खोया अपना सशक्त संवाहक-अर्जुन,
- सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद, थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा
