खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयुष का मासिक
स्वास्थ्य शिविर, 25 प्रशिक्षुओं की हुई स्वास्थ्य जांच
Kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला आयुष समिति की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं आयुष चिकित्सा सेवाओं को आम लोगों तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आशा कुमारी ने स्टेडियम में फुटबॉल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के माध्यम से प्रशिक्षुओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। जिला आयुष समिति की ओर से बताया गया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।
August 26, 2026 11: 48 am
Breaking
- खामारडीह ने प्रधानगोड़ा को 1-0 से हराया, हाथीटांड़ बना जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियन,
- जगन्नाथपुर में 7 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा 4 सितंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में
- खरसावां थाना कांड में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बड़ाबाम्बो प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी, 736 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, 22 स्वीकृत पदों में 12 शिक्षक पदस्थापित, पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियोजित,
- परिसीमन के विरोध में 30 को रांची में विशाल आंदोलन, कुचाई में तैयारी बैठक, यह लड़ाई समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के अस्तित्व और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का है मुद्दा,
- खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयुष का मासिक स्वास्थ्य शिविर, 25 प्रशिक्षुओं की हुई स्वास्थ्य जांच
- ईद-ए-मिलाद उन-नबी को लेकर जुलूस मार्ग का थाना प्रभारी ने किया भौतिक सत्यापन
- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की…* *सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता — योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के निर्देश…*
