खरसावां की पंचायतों में ‘सबकी योजना, सबका विकास’
अभियान-2026 के सफल संचालन पर हुई विशेष ग्राम सभा,
kharsawan
खरसावां प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान-2026-27 के सफल संचालन को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के चयन और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इसी के तहत खरसावां पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा ग्राम प्रधान शाम्बो कुमार राउत की अध्यक्षता में की गई। पंचायत सहजकर्ता दल की उपस्थिति में ग्रामीणों से स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं से संबंधित सुझाव लिए गए। ग्राम सभा में विकसित भारत-जी राम जी के तहत योजनाओं का चयन किया जाना है, ताकि गांवों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा सके। वक्ताओ ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की भागीदारी से पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का चयन करना और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारना है। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को योजना निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम सभा में आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, मेट सहित ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संबंधित लोगों से ग्राम सभा में उपस्थित होकर योजनाओं के चयन एवं पंचायत के विकास में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई। इस दौरान खरसावां पंचायत की मुखिया सुनिता तापे, पंचायत सचिव मधुसुदन महतो, ग्राम प्रधान खालिद खान, शाम्बो कुमार राउत सहित आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, मेट सहित ग्रामीणों उपस्थित थे।
August 25, 2026 4: 50 am
Breaking
- ईद-ए-मिलाद उन-नबी को लेकर जुलूस मार्ग का थाना प्रभारी ने किया भौतिक सत्यापन
- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की…* *सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता — योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के निर्देश…*
- नीमडीह में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, 03 अवैध चुलाई भट्ठियां ध्वस्त; 1500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद….*
- प्राचीन कुदरसाईं शिव मंदिर में विशाल भंडारे के 50 वर्ष पूर्ण, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
- खरसावां की पंचायतों में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान-2026 के सफल संचालन पर हुई विशेष ग्राम सभा,
- खूंटपानी के बड़ाचीरू में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, वंडर बॉयज को पराजित कर सीपीएफ बाना बनी चैम्पियन, महिला में जमशेदपुर एवं चालीस प्लस में पुरती स्पोटिंग बना विजेता
- कुचाई के जोजोहातु महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने ने पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक
- आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे के अंबार से लोग बेहाल; वार्ड 29 के पार्षद ने कहा – कचरा नियमित नहीं उठने पर होगा उग्र आंदोलन बोले – चुनाव जीतने के बाद से ही नहीं हो रहा नियमित कचरा उठाव, एजेंसी कर रही मनमानी; सुधार नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव करेंगे
