खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगा विधिक जागरुकता, छात्राओं को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता की दी जानकारी,
kharsawan
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में शनिवार को खरसावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी सदस्य मुकेश कुमार साहू, लक्ष्मी गुन्दुवा एवं आलोक साहू ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। पीएलवी सदस्यों ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को समुचित विधिक जागरुकता एवं सहायता उपलब्ध कराकर न्याय दिलाना है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य, महिलाएं, बच्चे, मानसिक रोगी, औद्योगिक श्रमिक और वरिष्ठ नागरिकों को नियमानुसार मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणामों, स्पॉन्सरशिप योजना तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पीएलवी सदस्य मुकेश कुमार साहू, लक्ष्मी गुन्दुवा एवं आलोक साहू के अलावा लीगल लिट्रेसी क्लब की छात्राएं उपस्थित थीं।
August 23, 2026 5: 04 am
Breaking
- खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगा विधिक जागरुकता, छात्राओं को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता की दी जानकारी,
- झारखंड आंदोलनकारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, 1932 आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू करने की मांग, दो माह में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नवंबर से आंदोलन की दी चेतावनी,
- मुआवजे की मांग पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ खरसावां चांदनी चौक को किया जाम, डेढ़ घंटे के बाद एक लाख मुआवजा के आश्वासन से हटा जाम,
- राजनगर में चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद
- भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची द्वारा सरायकेला-खरसावाँ में एमएसएमई हेतु नगर समागम बैठक आयोजित…* *एमएसएमई क्षेत्र के विकास, ऋण एवं बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच तथा नियामकीय प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन पर हुई चर्चा…*
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण एवं वित्तीय समावेशन की हुई समीक्षा, सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…*
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को दिए निर्देश…*
- अंचल अधिकारी, कुकड़ू एवं थाना प्रभारी, तिरुलडीह के संयुक्त नेतृत्व में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, 5,000 CFT बालू जब्त…*
