वन महोत्सव पर विधायक दशरथ गागराई ने किया पौधरोपण, हरियाली बचाने का दिया संदेश, पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील, कहा- पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी
Ranchi
रांची मे 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव के अवसर पर रांची विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने पौधरोपण किया। विधायक ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। केवल पौधरोपण करने से ही जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास से हरियाली बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आम लोगों से वन महोत्सव के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। विधायक ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।
