*साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को दिए निर्देश..
Seraikella
सरायकेला-खरसावाँ। आज समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कि
या गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*जनता दरबार में प्रमुख रूप से इन मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए—*
भूमि विवाद से संबंधित मामले।
आदित्यपुर में कचरा डंपिंग के लिए भूमि चिन्हित करने से संबंधित मामला।
राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित आवेदन।
नगर निगम, आदित्यपुर में कार्यरत एजेंसी द्वारा कार्य में लापरवाही से संबंधित शिकायत।
भू-अर्जन विभाग द्वारा अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजा राशि के भुगतान से संबंधित मामले।
मौजा कुचाई अंतर्गत टोला गाड़ाकुटी, कोपलोंग एवं कसोमकुटी के लिए पृथक ग्राम सभा के गठन की अनुमति प्रदान करने से संबंधित आवेदन।
इसके अतिरिक्त अन्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
