खरसावां के कर्मचारियों ने रैली निकाल मतदाताओं को
किया जागरूक,
Jharkhand Assembly Election 2024 खरसावां ब्लाक मुख्यालय से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए ब्लॉक और अंचल के कर्मचारियों ने रैली निकाल मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किए। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए जिला प्रशासन ने कर्मचारियों को मतदाताओं से सम्पर्क कर मतदान करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दे रखा है। मतदाता जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में ब्लॉक के सफाई कर्मचारी शामिल रहे। वहीं रैली में कर्मचारियों ने स्वस्थ जनतंत्र की पहचान, सभी करें मतदान, प्रजातंत्र से नाता है, हम सब मतदाता हैं स्लोगन के साथ युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किए। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपक उरावं के नेतृत्व में खरसावां मुख्यालय से निकलकर चांदनी चौक, बेहरासाई, कदमडीहा, आमदा और कुचाई मार्ग का भ्रमण करने के बाद वापस ब्लाक मुख्यालय पर गोष्ठी के तौर पर तब्दील हो गई। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय पर उपस्थित लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। मौके पर श्री उराव ने कहा कि विधानसभा चुनाव निर्वाचन कराया जा रहा है। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें। जिससे स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सके। उन्होंने लोगों को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर स्वतंत्रता पूर्वक बिना प्रलोभन के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किए। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपक उरावं, प्रमेन्द्र कुमार पति, मिलन महतो, रघुनंदन महतो, जमाल अंसारी, बीपीओ रानो बास्के, जेएसएलपीएस बीपीएम शुरू कुमारी, गगलु महतो, सुनील किस्कू आदि ब्लोक व अंचल कर्मी शामिल थे।
September 6, 2026 5: 09 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
