तीन साल से धीमी गति से चल रहा खरसावां के
बुरूडीह बाइपास सड़क निर्माण कार्य, शून्यकाल में विधायक
ने उठाया मुद्दा, मुख्यमंत्री से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग
kharsawan
सरायकेला-खरसावां पथ प्रमंडल के अधीन निर्माणाधीन बुरूडीह बाइपास सड़क का काम पिछले तीन वर्षों से धीमी गति से चलने का मामला विधानसभा में उठा है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शून्यकाल के माध्यम से इस मामले को सदन में उठाते हुए सरकार से निर्माण कार्य में तेजी लाकर बाइपास सड़क को जल्द पूरा कराने की मांग की है। विधायक गागराई ने अपने पत्र में कहा है कि सरायकेला-खरसावां पथ प्रमंडल के अधीन बुरूडीह बाइपास सड़क निर्माण का कार्य पिछले तीन वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। निर्माण कार्य में धीमी गति के कारण क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सदन के माध्यम से मांग की है कि बाइपास निर्माण को प्राथमिकता देते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
1.553 किमी लंबी होगी बाइपास सड़क
सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर बुरूडीह गांव के समीप प्रस्तावित यह बाइपास सड़क करीब 1.553 किलोमीटर लंबी होगी। इसके निर्माण पर लगभग 7.59 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। प्रस्तावित सड़क बुरूडीह रेलवे ओवरब्रिज के सामने से शुरू होकर बुरूडीह गांव के बाहर होते हुए पंचू ढाबा तक बनाई जानी है।
भारी वाहनों का दबाव होगा कम
बाइपास सड़क के निर्माण के बाद भारी वाहनों को बुरूडीह गांव के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे गांव के भीतर मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार बुरूडीह बाइपास की मांग लंबे समय से की जाती रही है। बाइपास के निर्माण से गांव के अंदर वाहनों का दबाव कम होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी कम होगी और आम लोगों का आवागमन आसान होगा।
अंडरब्रिज के बाद बाइपास से मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
गौरतलब है कि सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर बुरूडीह रेलवे फाटक के ऊपर करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण पहले ही किया जा चुका है। अंडरब्रिज के बाद बाइपास सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विधायक ने सरकार से मांग की है कि लंबित निर्माण कार्य को शीघ्र गति देकर निर्धारित समय में पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
August 11, 2026 7: 53 pm
Breaking
- वन महोत्सव पर विधायक दशरथ गागराई ने किया पौधरोपण, हरियाली बचाने का दिया संदेश, पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील, कहा- पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी
- जिला फुटबॉल सुपर लीग: प्रधानगोडा ने मातकमडीह को 4-2 से हराया, अर्जुना कप में शानदार आगाज,
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को दिए निर्देश..
- कुचाई में ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन, बाल अधिकार और संरक्षण पर दिया जोर, बाल विकास हेतु जीवन कौशल को बताया जरूरी, अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल,
- तीन साल से धीमी गति से चल रहा खरसावां के बुरूडीह बाइपास सड़क निर्माण कार्य, शून्यकाल में विधायक ने उठाया मुद्दा, मुख्यमंत्री से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग
- नव नियुक्त सहायक आचार्यों के बकाया वेतन भुगतान का रास्ता साफ, खरसावां विधायक के तारांकित प्रश्न पर शिक्षा विभाग ने दिया सकारात्मक जवाब,
- खरसावां में एसआईआर पर बीएलओ व सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए फॉर्म-6 व फॉर्म-8 भरने की दी जानकारी
- कुचाई में 11 माह से कमीशन नहीं मिलने पर जन वितरण दुकानदारों में आक्रोश पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक, नेटवर्क-सर्वर और खाद्यान्न आपूर्ति की समस्या उठी,
