खरसावां के बुरूडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता, प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की सीख देती है आदिवासी जीवनशैली : प्रदीप महतो
kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, सामुदायिक भावना और प्रकृति के प्रति उनके गहरे जुड़ाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच भाषण, चित्रांकन, क्विज और निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवनशैली हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की सीख देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उदाहरण देते हुए समझाया कि यदि किसी पेड़ पर ढेर सारे पके आम लगे हों तो हम अपनी जरूरत से अधिक आम तोड़कर घर ले जा सकते हैं, लेकिन आदिवासी जीवन-पद्धति हमें सिखाती है कि प्रकृति से उतना ही लें, जितनी आवश्यकता हो। पेड़ पर बचे फल पक्षियों, पशुओं और अन्य लोगों के लिए छोड़ देना प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सह-अस्तित्व की भावना को दर्शाता है। शिक्षक तुषार कांति महतो ने भी विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की संस्कृति और सामुदायिक भावना से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी परंपराओं में प्रकृति संरक्षण के साथ मिल-जुलकर रहने और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में समीर महतो प्रथम, शांति हेंब्रम द्वितीय और संजना महतो तृतीय रहीं। चित्रांकन प्रतियोगिता में शिवम सोय प्रथम, शांति हेंब्रम द्वितीय और सुष्मिता सोय तृतीय रहीं। क्विज प्रतियोगिता में समीर महतो ने प्रथम, खुशी साहू ने द्वितीय और वसुंधरा गोप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में साक्षी महतो प्रथम रहीं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, तुषार कांति महतो, लवली कुमारी, स्वागता सिंह, लक्ष्मण साहू, मनोज पांडे, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, नील मोहन महतो, संध्या प्रधान, मौसमी दास एवं युधिष्ठिर पान सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
August 10, 2026 11: 32 am
Breaking
- *विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित…* *स्थानीय संस्कृति एवं आदिवासी विरासत पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…* *जल, जंगल, जमीन, भाषा एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी — श्रीमती जोबा मांझी*
- विश्व आदिवासी दिवस पर रिचीतुका में फुटबॉल प्रतियोगिता, एपीसी रिचीतुका बनी विजेता
- तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी, खरसावां के बेहरासाई मे हादसा, सदर अस्पताल से एमजीएम जमशेदपुर रेफर,
- खरसावां मे आदिवासी दिवस पर दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक, पारंपरिक वेशभूषा में निकली जागरूकता रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक पहचान को सुरक्षित रखना भी जरूरी है-बीडीओ
- खरसावां के बुरूडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता, प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की सीख देती है आदिवासी जीवनशैली : प्रदीप महतो
- कुचाई में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति और स्वशासन के संरक्षण का लिया संकल्प,आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति है-गागराई
- कुचाई के सिकरम्बा के जंगल से पिस्टल-राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद, एसएसबी और झारखंड पुलिस का संयुक्त सर्च अभियान सफल, जंगल में छिपाकर रखे गए थे हथियार
- तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी, खरसावां के बेहरासाई मे हादसा, सदर अस्पताल से एमजीएम जमशेदपुर रेफर,
